• July 19, 2016

    Salman का एयरपोर्ट पर फूटा गुस्सा, कर्मचारियों से हुआ झगड़ा

    बॉलीवुड दबंग खान सलमान का एक बार फिर गुस्सा फूटा है। दरअसल आपको बता दें कि सलमान खान की एयरपोर्ट पर एयरलाइंस कर्मचारियों से जमकर बहस हुई है।
    हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार को देर से पहुंचने के कारण बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान को फ्लाइट में नहीं चढ़ने दिया गया। सलमान एयर विस्तारा की फ्लाइट से दिल्ली जाने वाले थे। 10.30 बजे की फ्लाइट के लिए वह बोर्डिंग टाइम से 15 मिनट देर से पहुंचे।
    फिर क्या था सलमान एयरलाइंस कर्मचारियों पर आग बबूला हो गए और उनके साथ जमकर बहसबाजी की। इसके बाद सलमान दूसरे विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए। गौरतलब है कि सलमान खान पहले से अपने रेप्ड वुमन बयान की वजह से विवादों में घिरे हुए है और मीडिया ने भी उन पर निशाना साध रख हैं।
    फिलहाल आपको बता दें कि सलमान की ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म “सुल्तान” बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं।



    No comments:

    Post a Comment