बॉलीवुड की जानी मानी गायिका सुनिधि चौहान अब अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। बता दें कि सुनिधि ने हिंदी फिल्मों के अलावा मराठी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली, असमी और गुजराती समेत कई भाषाओं में 20000 से अधिक गाने गए हैं।
अब वह शार्ट फिल्म “प्लेइंग प्रिया” में अभिनय करती नजर आएँगी। इस फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर आरिफ अली ने किया है। यह एक थ्रिलर फिल्म होगी। सुनिधि का कहना है कि इस शार्ट फिल्म से उनका अभिनय करने का सपना पूरा हो जायेगा।

No comments:
Post a Comment