• July 30, 2016

    फिल्म ‘Thug’ में Hrithik को रिप्लेस कर सकते है Aamir

    यशराज फिल्म्स की आगामी फिल्म ‘ठग’ में एक्टर ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण के नाम कास्ट के लिए सामने आये थे।  लेकिन अभी तक इस बात की कोई आधारिक पुष्टि नहीं हुई है कि फिल्म में कौन कौन अभिनय करेगा।
    अमिताभ के बाद अब ऋतिक के बारे में खबर है कि वे भी इस फिल्म में नहीं होंगे। बता दें कि अब उनकी जगह आमिर खान के नाम पर विचार किया जा रहा है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो आमिर इस यशराज बैनर की ‘फना’ और ‘धूम-3’ के बाद तीसरी फिल्म करेंगे। उनका इसमें लीड रोल है।
    ऋतिक इस फिल्म को करना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी डेट्स ‘काबिल’ को दे दी हैं। उधर, दीपिका अब संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावती’ के लिए तैयारियां कर रही है।
    फिलहाल ऋतिक की फिल्म ‘Mohenjo Daro’ 12 अगस्त को सिनेमाघरो में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े नजर आएँगी। वही आमिर अपनी आगामी फिल्म ‘दंगल’ में नजर आएंगे।

    No comments:

    Post a Comment