• July 09, 2016

    ‘UnIndian’ में Brett Lee करेंगे Tannishtha Chatterjee से रोमांस

    ऑस्ट्रेलियाई फास्ट बोलर ब्रेट ली अब बॉलीवुड फिल्म ‘अनइंडियन’ में अभिनय करते नजर आने वाले हैं। बता दें कि ये फिल्म 5 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।  फिल्म में ब्रेट ली अभिनेत्री तनिष्ठा चटर्जी के साथ रोमांस फरमाते नजर आएंगे। फिल्म भारतीय और ऑस्ट्रेलिया के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
    फिल्म का निर्देशन अनुपम शर्मा ने किया है। फिल्म ‘अनइंडियन’ में ब्रेट ली एक ऑस्ट्रेलियन शिक्षक (विल) के किरदार में है। वहीं तनिष्ठा सिंगल मदर (मीरा) के किरदार में है।

    No comments:

    Post a Comment