बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा की अभिनीत आगामी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का टीजर 30 अगस्त (मंगलवार) को जारी कर दिया जायेगा।
फिल्म के निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने यह जानकारी ट्विटर के जरिये दी है। उन्होंने लिखा, ‘फिल्म ऐ दिल है मुश्किल का टीजर 30 अगस्त को जारी होगा, मेरे निर्देशन में बनी यह छठी फिल्म है।’
Ours was a team of love...making a story about love....we reveal our first phase tomorrow...#AeDilHaiMushkil
इस फिल्म में अभिनेता फवाद खान और एक्ट्रेस लीजा हेडन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म से जुडी कई तस्वीरें सोशल मीडिया साइट्स पर पहले ही सामने आ चुकी है। फिल्म 28 अक्टूबर को सिनेमाघरो में रिलीज होगी।



No comments:
Post a Comment