• August 30, 2016

    Akshay Kumar की पार्टी में आये हॉलीवुड स्टार Will Smith

    हॉलीवुड सुपरस्टार विल स्मिथ ने रविवार रात बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की पार्टी में शिरकत की। अक्षय ने इस साल आई अपनी तीनों फिल्मों ‘एयरलिफ्ट’, ‘हाउसफुल 3’ और ‘रुस्तम’ की सफलता के लिए पार्टी का आयोजन किया था। इस साल रिलीज हुई अक्षय की इन तीनों फिल्मों ने कमाई के लिहाज से 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है।
    खबरों के अनुसार, विल ने अक्षय और ट्विंकल के साथ पार्टी में काफी एन्जॉय किया। इस पार्टी में वरुण धवन, रणबीर कपूर, करण जौहर, रोहित धवन, जैकलीन फर्नांडिस, श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा समेत कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की थी।
    अब आपको बता दें कि अक्षय कुमार की अगली फिल्म की घोषणा हो चुकी है। वह फिल्म ‘CRACK’ में नजर आएंगे।  उनकी ये फिल्म अगले वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी। इसके अलावा अक्षय में ‘ROBOT 2’ भी नजर आने वाले है।




    No comments:

    Post a Comment