• August 11, 2016

    Amitabh बने वकील, लेकिन कभी नहीं जाना चाहते कोर्ट

    बता दें कि बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपनी अगली फिल्म ‘पिंक’ में एक वकील की भूमिका निभा रहे है। भले ही अमिताभ फिल्म में वकील के किरदार में हो लेकिन उनका कहना है कि वे उम्मीद करते है कि उन्हें जिंदगी में कभी असली अदालत का सामना नहीं करना पड़े।
    अपनी आगामी फिल्म ‘पिंक’ के ट्रेलर लांच के दौरान अमिताभ ने मीडिया से कहा, ‘मैं यहां (भारत में ) कभी अदालत कक्ष में नहीं गया। और मैं आशा करता हूँ कि मुझे कभी अदालत न जाना पड़े।

    अमिताभ ने बताया कि ‘बोफोर्स मामले के आरोपो के दौरान मैं अपना बचाव करने के लिए लंदन में अदालत में गया।  केवल वही वक्त था जब मैंने अदालत देखी।’

    Watch Official Trailer of ‘Pink’ –

    No comments:

    Post a Comment