• August 13, 2016

    Bigg Boss 5 के इस कंटेस्टेंट ने Salman पर लगाए गंभीर आरोप

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जहां एक ओर मशहूर टेलीविज़न रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन 10 को होस्ट करने को लेकर चर्चाओं में है तो वहीँ दूसरी ओर वह एक नए विवाद में घिर गए है। दरअसल आपको बता दें कि ‘बिग बॉस’ सीजन 5 के एक प्रतिभागी आकाशदीप सहगल ने गंभीर आरोप लगाया है।
    उनका कहना है कि सलमान ने उनके करियर को तबाह कर दिया। आपको याद दिला दें कि शो के दौरान आकाशदीप और सलमान के बीच कुछ अनबन हो गयी थी। आकाशदीप ने कहा था कि सलमान उनके विरोधी है और उन्हें नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते है। उनका कहना है कि सलमान कभी उस लड़ाई को भूल नहीं पाए।

    उन्होंने मीडिया को बताया, सलमान ने मुझे टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से दूर कर दिया।  मैंने कभी किसी के करियर को खराब करने के लिए पीआर नहीं रखा। मैं खुद को बड़ा दिखाने के लिए अपने साथ 10 आदमियों को लेकर नहीं चलता। बता दें कि आकाशदीप जल्द ही केवी आनंद की तमिल फिल्म से कमबैक करने वाले है।
    आकाशदीप ने टीवी सीरियल ‘सास भी कभी बहू थी’ में अंश का किरदार निभाया था। इसी किरदार से वह लाइमलाइट में आये थे। फिलहाल बता दें कि सलमान इन दिनों लद्दाख में अपनी आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग कर रहे है।

    No comments:

    Post a Comment