• August 09, 2016

    भारतीय जिम्नास्ट ने वॉल्ट के फाइनल में पहुंच रचा इतिहास

    ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली जिम्नास्ट दीपा करमाकर ने वॉल्ट स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर नया इतिहास रच दिया है। क्वालिफिकेशन में आठवें स्थान पर रही त्रिपुरा की दीपा ने अपनी पसंदीदा वॉल्ट प्रोडुनोवा को बेहद शानदार अंदाज में पूरा करके दो प्रयासों के बाद 14.850 अंक सुरक्षित किये।
    कनाडा की शैलोन ओल्सेन के 14.950 के अच्छे प्रयास के कारण दीपा छठे से आठवें स्थान पर पहुँच गयी लेकिन इसके साथ उन्होंने फाइनल में पहुँचना तय कर लिया।

    दीप करमाकर ने कहा , “मैं फाइनल में पहुंचकर खुश हूँ लेकिन काश मैंने और बेहतर किया होता। प्रेक्टिस के दौरान मैं इससे भी बेहतर करती हूँ।” आपको बता दें कि 1964 के बाद वह पहली भारतीय जिम्नास्ट है जो ओलंपिक में हिस्सा ले रही है।

    No comments:

    Post a Comment