• August 25, 2016

    स्टार प्लस पर अब नहीं दिखेंगी रोती बिलखती महिलाएं

    रियो ओलंपिक में देश की लाज बेटियों ने बचाई है। इसका फौरी असर छोटे पर्दे पर देखा जा रहा है। वो अपने तेवर व कलेवर में त्वरित बदलाव की ओर अग्रसर हैं। उसका आगाज स्टार प्लस कर रहा है। वह अपने ब्रैंड कैंपेन को अलग ऊंचाई प्रदान करने जा रहा है। आगे से उसके किसी कैंपेन में रोती-बिलखती महिलाएं नहीं दिखेंगी। चैनल अपनी टैग लाइन रिश्ता वही सोच नई भी बदल रहा है। उसकी थीम अतुलनीय साहस दिखाने वाली जूनूनी महिलाओं को समर्पित है। चैनल के उच्च पदस्‍थ अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। 


    उस अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि चैनल दबंग को रीडिफाइन करने जा रहा है। इसका सीधा सा मतलब औरतों को आत्मनिर्भर बनाना व अन्याय को न सहने के लिए प्रेरित करना है। इसकी पटकथा हाल के महीनों से गढ़ी जा रही थी। मिसाल के तौर पर तमन्ना में क्रिकेटर बनने को इच्छुक महिला की गाथा थी जबकि दहलीज में महिला वकील की किस्सागोई। इस थीम को आगे ले जाने का चैनल मन बना चुका है। सिसकती-सुबकती महिलाओं को अब कम से कम दिखाना है। 
    सम्बंधित खबरें :
    • दो-दो रिसेप्शन से थक कर अब हनीमून मना रहा है ये कपल
    •  
    • कभी सांवलेपन के चलते ही मिला था रोल, एकाएक झक गोरी कैसे हो गई ये हीरोइन
    • कैसा लगा

    No comments:

    Post a Comment