• August 27, 2016

    पर्दे पर एक बार फिर नजर आएगी सलमान-मुन्नी की जोड़ी !

    2015 में ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में सलमान खान और मुन्नी (हर्षाली मल्होत्रा) की जोड़ी ने  फ़िल्मी पर्दे पर खूब धूम मचाई थी और दर्शको ने भी इस जोड़ी को खूब पसंद किया था।
    अब एक बार से ये जोड़ी साथ नजर आने वाली है। दोनों ने हाल  ही में साथ में शूटिंग पूरी की है लेकिन आपको बता दें कि ये शूटिंग किसी फिल्म  के लिए नहीं बल्कि एक विज्ञापन के लिए की गयी है।
    गौरतलब है कि मुन्नी यानी कि हर्षाली मल्होत्रा ने फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में लीड रोल निभाया था। उन्होंने फिल्म में बिना कुछ बोले ही दर्शको पर अपना जादू चला दिया था।

    हर्षाली ने एक इंटरव्यू में कहा कि जब सलमान अंकल ने पहली बार उन्हें खुद से हेलो किया तो वह शर्मा गयी थी। फिलहाल सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग में जुट गए है।

    No comments:

    Post a Comment