• August 21, 2016

    ICC Top 10 Ranking: आश्विन टॉप पर, इनको मिली ये रैंक

    वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा सीरीज में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहे भारतीय क्रिकेट टीम स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईसीसी की ताजा जारी रैंकिंग में नंबर एक टेस्ट ऑलराउंडर का अपना ताज बरकरार रखा है। जबकि अजिंक्या रहाणे शीर्ष दस में पहुंच गए हैं।
    अश्विन 438 अंकों के साथ नंबर एक टेस्ट ऑलराउंडर बने हुए हैं। वह दूसरे नंबर पर मौजूद बांग्लादेश के शकीब अल हसन (384) तथा तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के मोईन अली (292) से काफी आगे हैं। इसके अलावा गेंदबाजी रैंकिंग में अश्विन (858), शीर्ष पर मौजूद जेम्स एंडरसन (870) के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

    वहीं बल्लेबाजी में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ टेस्ट सीरीज में अपनी टीम की हार के बावजूद बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर एक बने हुये हैं। इंग्लैंड के जो रूट दूसरे और न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन तीसरे स्थान पर हैं। भारत के अजिंक्या रहाणे तीन स्थानों की छलांग लगाते हुए आठवें स्थान पर पहुंच शीर्ष भारतीय बल्लेबाज हैं।

    No comments:

    Post a Comment