• August 10, 2016

    Kangana ने ‘Rangoon’ से हटवा दिया Esha का आइटम डांस

    खबर है कि एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी आगामी फिल्म ‘रंगून’ से एक्ट्रेस ईशा गुप्ता का आइटम नंबर हटवा दिया है।  चर्चा है कि बॉलीवुड फिल्म मेकर विशाल भारद्वाज ने पिछले दिनों अपनी फिल्म में एक आइटम सांग जोड़ना चाहा और उन्होंने इसके लिए ईशा गुप्ता को चुन लिया। जब यह बात फिल्म में काम कर रहीं कंगना को पता चली तो वे असुरक्षित महसूस करने लगी। उन्हें लगा कि ईशा के कारण उनकी अहमियत कम हो जाएगी।

    इसी वजह से उन्होंने विशाल से जिद करके इस गाने को हटवा दिया। वहीँ ईशा ने इस मामले पर कहा कि ये बात गलत है उनसे इस गाने के लिए संपर्क ही नहीं किया गया था। फिलहाल आपको बता दें कि फिल्म ‘रंगून’ में कंगना के साथ अभिनेता सैफ अली खान और शाहिद कपूर भी हैं।

    No comments:

    Post a Comment