• August 27, 2016

    मशहूर कॉमेडियन Krishna Abhishek के पिता का हुआ निधन

    कॉमेडी नाइट्स लाइव और कॉमेडी नाइट्स बचाव के होस्ट और मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के पिता का शुक्रवार को निधन हो गया है। आपको बता दें कि 75 वर्षीय आत्माप्रकाश शर्मा ने सुबह 10.40 बजे आखिरी सांस ली।
    उनका अंतिम संस्कार आज शनिवार को किया गया।खबरों के मुताबिक, लंबे समय से वे कैंसर पीड़ित थे। पिछले 15-20 दिनों से उनकी हालत और भी ज्यादा बिगड़ गई थी। कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने एक हफ्ते पहले इंस्टाग्राम में ससुर आत्माप्रकाश के 75वें जन्मदिन की फोटो पोस्ट की थी।
    इस पिक्चर में वे केक काटते दिख रहे थे। कश्मीरा द्वारा शेयर की गई एक अन्य फोटो में आत्माप्रकाश पूरे परिवार के साथ नजर आए थे।
    Here’re some pics of Funeral –





    No comments:

    Post a Comment