फवाद खान ने मनीष मल्होंत्रा की पार्टी में कुछ इस कर दिया जिससे उनकी बदनामी हो गयी। फिल्म इंडस्ट्री में फवाद खान को देखकर कोई नहीं कह सकता कि वो किसी के साथ बुरा व्यवहार कर सकतेे हैं। लेकिन सुनने में आया है कि मनीष मल्होत्रा की पार्टी में उन्होंने शराब पीकर जमकर हंगामा किया है।
पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान अपने विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में वह दीपिका पादुकोण के साथ डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप पर चले।
खबरों के मुताबिक, इस रैंप शो के बाद हुई एक पार्टी में फवाद खान ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने काफी शराब पी ली थी, जिसके बाद वह खुद पर काबू नहीं रख पाए। पार्टी में उन्होंने कई लोगों के साथ बुरा व्यवहार किया। फवाद खान की टीम ने उन्हें रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन ये ड्रामा काफी लंबा चला। इस पार्टी में फवाद का व्यवहार देखकर हर कोई परेशान हो गया।
फिलहाल आपको बता दें क़ि फवाद खान जल्द ही करण जौहर की फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ में नजर आएंगे। इसमें उनके को-स्टार रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय हैं।

No comments:
Post a Comment