बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा का हाल ही में ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। और हैकर उनके अकाउंट से कुछ महिलाओं की न्यूड तस्वीरें शेयर कर रहा है। जिसके चलते नेहा ने तुरंत ट्वीट कर लोगो को बताया कि उनका अकाउंट हैक हो गया है और साथ ही उन्होंने उन भद्दी तस्वीरों और पोस्ट के लिए माफ़ी भी मांगी है।
गौरतलब है कि नेहा बॉलीवुड फिल्म ‘क्या सुपर कूल है हम”, ‘यंगिस्तान’ में नजर आ चुकी है। और इसके अलावा नेहा ने ‘हेरा फेरी’ फिल्म सीरीज के थर्ड पार्ट ‘हेरा फेरी 3’ में भी काम किया है और जल्द ही नजर आएँगी।
इसके अलावा वह फिल्म ‘तुम बिन’ के बन रहे सीक्वल में भी नजर आने वाली है। आपको यह भी बताते चले कि हाल ही में 2 जुलाई को सुपरस्टार रजनीकांत का भी ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था।



No comments:
Post a Comment