• August 05, 2016

    Pooja Bhatt ने शुरू की ‘Jism 3’ की कास्टिंग

    अभिनेत्री-फिल्म निर्माता पूजा भट्ट ने बॉलीवुड फिल्म ‘जिस्म’ सीरीज की तीसरी फिल्म ‘जिस्म 3’ के लिए कलाकारों का चयन शुरू कर दिया है।
    बता दें कि पूजा ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ‘जिस्म 2’ को चार साल पूरे और ‘जिस्म 3’ की कास्टिंग शुरू। नई फैंटसी कौन? इसका पता लगाने के लिए किसी अन्य का दिन का इंतजार नहीं किया जा सकता। एक मुश्किल काम।”
    ‘जिस्म 2’ की रिलीज को बुधवार को चार साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म से भारतीय मूल की कनाडाई अभिनेत्री सनी लियोन ने बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरुआत की थी। इसमें अभिनेता रणदीप हुड्डा और अरुणोदय सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। पूजा ने इस अवसर पर अपनी टीम को धन्यवाद दिया। 
    उन्होंने कहा, “फिल्म ‘जिस्म 2’ को चार साल पूरे। पूरी टीम को धन्यवाद।  ‘हे वाला’ गीत में रणदीप हुड्डा, सनी लियोन, अरुणोदय सिंह।
    गौरतलब है कि इस श्रृंखला की पहली फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी, जिसमें बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

    No comments:

    Post a Comment