• August 06, 2016

    Rio Olympics इनामों की हुई घोषणा, विजेताओं पर होगी पैसों की बारिश

    2016 रियो ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियो पर पदक जीतने पर पैसों की बरसात हो सकती है। केंद्र व राज्य सरकार खिलाड़ियो के प्रोत्साहन में पहले से ही आगे है। वहीँ रेलवे और भारतीय ओलंपिक संघ भी प्रोत्साहन में पीछे नहीं रहना चाहते। रियो में रेलवे के 35 खिलाडी हिस्सा ले रहे है।
    केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने खिलाड़ियो के लिए प्रोत्सहन के लिए नकद इनाम के अलावा पदोन्नति और अन्य सुविधाओं की घोषणा की है।
    बता दें कि ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले रेलवे के खिलाड़ी 1 करोड़, रजत पदक विजेता 50 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

    जो खिलाड़ी शीर्ष आठ में पहुचेंगे उन्हें 30 लाख रुपए दिए जायेंगे, रियो में भागीदारी के लिए पांच लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। उधर भारतीय ओलम्पिक संघ ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओ को क्रमशः पचास, तीस और बीस लाख रुपये देने की घोषणा की है।

    No comments:

    Post a Comment