• August 02, 2016

    एक लंबे समय बाद ओलंपिक संघ को मिले Salman Khan

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान पिछले कुछ समय से अपनी फिल्म “सुल्तान” की शूटिंग और प्रमोशन में बिजी थे जिसकी वजह से खेलों को बढ़ावा देने पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे।
    गौरतलब है कि भारतीय ओलंपिक संघ ने उन्हें गुडविल एम्बेस्डर बनाया है। बता दें कि 5 अगस्त से ओलम्पिक शुरू होने जा रहे है जिसके चलते ओलम्पिक संघ अपने लिए एक विज्ञापन शूट करने के लिए सलमान का समय लेने में चार महीने लग गए।
    सलमान ने 30 जुलाई को संघ के लिए काउंटडाउन और खेलों से जुड़ा विज्ञापन शूट किया। बताया जा रहा है कि सलमान के घर के नजदीक ही एक स्टूडियो में शूट हुए इस विज्ञापन के लिए सलमान तीन घंटे देर से पंहुचे और पंहुचने के दो घंटे बाद उन्होंने विज्ञापन शूट किया।

    No comments:

    Post a Comment