• August 10, 2016

    ‘हनुमान द दमदार’ में अपनी आवाज देंगे Salman Khan

    ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में हनुमान भक्त का किरदार निभाने वाले बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अब एनिमेटेड फिल्म ‘हनुमान द दमदार’ में अपनी आवाज देंगे।
    परसेप्ट पिक्चर्स फीचर फिल्म के प्रमुख संस्थापक युसूफ शेख ने बताया कि फिल्म में आवाज देने के लिए जब हमने किसी सेलेब्रिटी को ढूंढ रहे थे, तो उस दौरान हमे कुछ बच्चो से इस बारे में राय मांगी तो सभी बच्चों की पहली पसंद सलमान खान थे।  सभी ने उन्ही का नाम पुकारा।

    इस फिल्म की एनिमेशन टीम ने सलमान के कुछ लोकप्रिय संवादों को मिलाते हुए डिजाइन किया है। यह फिल्म 7 अक्टूबर को रिलीज होगी।  फिल्म में रवीना टंडन, कुणाल खेमू जैसे कलाकार है।

    No comments:

    Post a Comment