• August 01, 2016

    Sanjay Dutt ने नशे में किया मीडिया से झगड़ा

    बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और सलमान खान के बीच दोस्ती में आयी दरार की खबरें काफी समय से चर्चाओ का विषय बनी हुई है। लेकिन संजय ने इन सभी अफवाओं का खंडन किया है। हाल ही में सुनने में आया था कि सलमान संजय दत्त की बर्थडे पार्टी में पहुचेंगे। लेकिन वह नहीं आये।
    जन्मदिन की एक रात पहले संजू मीडिया से उलझ गए। वह एक अन्य इवेंट में गए थे, लेकिन अंदाज लगाया गया कि वह रात 12 बजे जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे।इस दौरान संजय की तस्वीर खींचने मीडिया भी पहुंच गया। इससे संजू गुसे में आ गए।
    नशे में उन्होंने गाली-गलौज की और मीडिया को वेन्यू से चले जाने को कह दिया। बाद में संजय ने जन्मदिन की शाम मीडिया को आमंत्रित किया। इस दौरान कहा कि वह नशे में बोल गए थे। यह भी कहा कि सलमान से फोन पर बात हो रही है। अनबन का बवाल मीडिया बना रहा है।

    No comments:

    Post a Comment