• August 26, 2016

    Shahid Kapoor ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी Mira के साथ शेयर की तस्वीर

    बॉलीवुड के हैंडसम हंक अभिनेता शाहिद कपूर की शादी को एक साल हो चुका है। शाहिद अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अापको बता दें कि शाहिद ने अपनी प्रेग्नेंट वाइफ के साथ हाल ही में एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।
    इसमें शाहिद मीरा के करीब लेटे हुए हैं और काफी खुश दिखने के साथ-साथ दोनों काफी क्यूट लग रहे हैं। इस फोटो में मीरा का बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है। शाहिद ने अपनी पत्नी के साथ वक्त गुजारने के लिए काम से ब्रेक लिया हुआ है। हाल ही में वह फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में नजर आए थे। उम्मीद है शाहिद-मीरा के घर सितंबर के मिड में किलकारियां गूंज सकती हैं।

    No comments:

    Post a Comment