अमेरिकी हवाई अड्डे पर बॉलीवुड किंग खान, शाहरुख खान को हिरासत में लिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2009 में भी खान को न्यूजर्सी स्थित नेवार्क लिबर्टी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हिरासत में लिया गया था। ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि उनका नाम कंप्यूटर की अलर्ट लिस्ट में आ रहा था।
साल 2012 में खान को न्यूयार्क हवाईअड्डे पर आव्रजन अधिकारियों ने दो घंटे तक हिरासत में रखा था, तब अमेरिकी कस्टम एवं सीमा सुरक्षा अधिकारियों ने शाहरुख खान को हिरासत में लिए जाने पर ‘गहरा’ खेद जताया था।
वहीं शाहरुख खान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जाने के मुद्दे पर कांग्रेसी नेता राजीव शुक्ला ने ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि शाहरुख को बार-बार रोका जाना बिल्कुल गलत है। अगर आपके कंप्यूटर के डाटा में कोई समस्या है तो आप उसे सुधारें।
शाहरुख ने ट्वीट कर बताया कि उन्हें अमेरिका के आव्रजन विभाग द्वारा हिरासत में लिया गया। उन्होंने ट्वीट किया कि दुनिया में आज जो हालात हैं, उसे देखते हुए सुरक्षा के मुद्दे को पूरी तरह समझता और सम्मान करता हूं लेकिन हर बार अमेरिकी आव्रजन विभाग द्वारा हिरासत में लिया जाना सच में बुरा लगता है। शाहरुख ने एक और ट्वीट में कहा, ‘इसका अच्छा पहलू यह है कि इंतजार करते समय कई बढ़िया पोकेमॉन पकड़ पाया।
शाहरुख बच्चों के साथ छुट्टी मनाने अमेरिका गए हैं। रिचर्ड वर्मा ने मांगी माफी भारत में अमेरिका के राजदूत रिचर्ड वर्मा ने शाहरुख से उनके साथ हुए दुर्व्यवहार के लिए माफी मांगी है।
No hassle ma’m.Respect the protocol,not expecting to b above it. Appreciate ur graciousness, its just inconvenient.twitter.com/NishaBiswal/st…
No trouble sir, respect the protocol & not expecting 2 b above it. It’s just a tad inconvenient. Thx for ur concern.twitter.com/USAmbIndia/sta…


No comments:
Post a Comment