• August 23, 2016

    Sonali Bendre करेंगी Television पर वापसी

    गौरतलब है कि जानी मानी एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे रिएलिटी शो की जज की भूमिका हो या किसी टेलीशोप में काम हर तरफ सोनाली अपना हाथ आजमा चुकी हैं।
     मगर अब सोनाली बेंद्रे को लेकर खबर आ रही है कि वो जल्द ही फिर से टेलीशोप में वापसी कर सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक, बॉलीवुड एक्ट्रैस सोनाली बेंद्रे स्टार प्लस के सीरियल ‘जाना ना दिल से दूर’ में शशांक व्यास की मां का किरदार निभा सकती हैं।
    सूत्रों का कहना है, “शशांक व्यास शो में बहुत जल्द वापसी करने वाले हैं, इसलिए हम शशांक के मां के किरदार के लिए एक शानदार अभिनेत्री की तलाश में थे। सोनाली ने पहले भी टी.वी. में काम किया हैं और टीवी के दर्शकों ने उनके काम को पसंद भी किया है। इसलिए हमने सोनाली को इस किरदार के लिए एप्रोच किया था। अब बस उनके हां का इंतजार है”।

    No comments:

    Post a Comment