• August 20, 2016

    SRK के बाद Shabana को शिकागो एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया

    अभी कुछ दिनों पहले शाहरुख खान को यूएस एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी से संबंधित काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। जिसकी निराशा उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके जताई थी।
    अब आपको बता दें कि हिंदी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस शबाना आजमी के साथ भी अमेरिका के शिकागो एयरपोर्ट पर ऐसा कुछ हुआ जो बहुत चौंकाने वाला था। शबाना को अमेरिकी अधिकारी ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था।
    दरअसल, शबाना एक फिल्म की शूटिंग के लिए शिकागो पहुंची थीं। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद इमिग्रेशन अधिकारी ने शबाना आजमी से यहां आने का कारण पूछा। इस पर उन्होंने कहा, ‘मैं यहां शूटिंग के लिए आई हूं।’
    बस इतना सुनते ही इमिग्रेशन अधिकारी चौंक गया। उसने ऊंची आवाज में पूछा, ‘किसको शूट (गोली मारने) करने के लिए यहां आई हो?’ इसके बाद शबाना ने अपने आप को सही करते हुए कहा, ‘मैं यहां फिल्म की शूटिंग करने आई हूं।’ उनका जवाब सुनने के बाद अधिकारी ने उन्हें डांट लगाते हुये कहा, ‘तुमने शूटिंग क्यों कहा?’

    इस पर शबाना ने कहा, ‘मैं कलाकार हूं और आमतौर पर हम इसे इस तरह ही कहते हैं।’शबाना का कहना है कि उन्हें इसके बाद अहसास हुआ कि आगे से वो शूटिंग करना नहीं बोलेंगी साथ ही यह भी अहसास हुआ कि पूरे विश्व में आंतकवाद को लेकर कितना भय है।
    बता दें कि शबाना आजमी जिस फिल्म की शूटिंग के लिए शिकागो गई हैं, वो होमोसेक्सुअलिटी पर आधारित है। फिल्म में शबाना ने एक होमोसेक्सुअल लड़की की मां का किरदार निभाया है। शबाना का कहना है कि फिल्म में उनका किरदार बेहद खास है।

    No comments:

    Post a Comment