• August 05, 2016

    इस साल के अंत में शादी करेंगे Suyyash और Kishwar

    गौरतलब है कि अभी हाल ही में मशहूर टेलीविज़न एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी ने टीवी अभिनेता विवेक दहिया के साथ शादी रचाई है। और मयंक गांधी अपनी गर्लफ्रैंड हुनर हाले के साथ तो वहीं धीरज धूपर अपनी गर्लफ्रैंड विन्नी अरोड़ा के साथ शादी के बंधन में जल्द ही बंधने जा रहे है। 
    अब ऐसे में हम आपको एक और शादी रचाने जा रहे लवबर्ड की बता दें। दरअसल हम बात कर रहे है ‘बिग बॉस’ सीजन 9 में नजर आये कंटेस्टेन्ट किश्वर मर्चेंट और सुय्यश राय की। खबर है कि ये जोड़ा भी इस वर्ष के अंत तक शादी के बन्धन में बढ़ जायेगा। सुनने में आया है कि ये दोनों मेहंदी और संगीत के बाद कोर्ट मैरिज करेंगे।

    No comments:

    Post a Comment