• September 15, 2016

    40 वर्ष पुराने घर Galaxy Apartment को छोड़ेंगे Salman Khan

    खबर है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने पुराने घर को छोड़ नए घर में शिफ्ट होने जा रहे है। सलमान के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बांद्रा वाले गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने खड़े रहते हैं।
    बता दें कि सलमान इस अपार्टमेंट में पिछले 40 सालों से रह रहे हैं। लेकिन अब वह इस घर को छोड़ कर नई जगह शिफ्ट होने जा रहे हैं। सलमान की पूरी फैमिली लिंकिंग रोड पर स्थित लिटिल स्टार नामक बिल्डिंग में शिफ्ट होंगी।
    खान परिवार ने पूरा टॉवर खरीदा है और री-डेवलोपमेंट के बाद वह इस बिल्डिंग में रहने जाएंगे। सलमान ने अपना गैलेक्सी अपार्टमेंट बेचा नहीं है पर अब नया घर उनका परमानेंट एड्रेस बन जाएगा।
     सलमान और उनकी फैमिली अपने पुराने घर में लगभग 4 दशक पहले से रह रही हैं। वह अपने पेरेंट्स सलीम खान, सलमा खान, हेलन, अरबाज-सोहेल, अलविरा-अर्पिता के साथ इसी घर में रहते आ रहे थे।

    हालांकि, अरबाज-सोहेल, अलविरा-अर्पिता शादी के बाद नए घर में रहने चले गए। सुनने में तो यह भी आ रहा है कि सलमान 18 नवंबर को अपनी गर्लफ्रैंड लूलिया वंतूर के साथ शादी कर सकते हैं और उनकी शादी इस नए घर में हो सकती है।

    No comments:

    Post a Comment