• September 12, 2016

    Ankita Lokhande हुई हादसे का शिकार, बेडरूम में लगी आग

    टेलीविज़न अभिनेत्री और सुशांत सिंह राजपूत की एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे हाल ही में एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बचीं। खबर है कि यह हादसा गणेश चतुर्थी की पूजा के दौरान हुआ।दरअसल, अंकिता ने अपने बैडरूम में एक कैंडल जलाई, जिसकी वजह से परदे में आग लगी और धीरे-धीरे आग भड़क गई। आग को बुझाने की कोशिश में अंकिता के हाथ और नेक (गला) जल गया। इसके अलावा उनके हाथ में फ्रैक्चर भी है।

    अंकिता के मुताबिक भगवान का शुक्र है कि उनका चेहरा नहीं जला। उनके अच्छे कर्मों ने ही उन्हें इस हादसे से बचाया है।खास बात है कि एक अखबार को दिए इंटरव्यू में सुशांत ने बताया, उनके और अंकिता के बीच अब भी बातचीत होती है और हम दोनों के बीच फ्रेंडली इक्वेशन (समीकरण) है। सुशांत के मुताबिक, ये बात काफी पर्सनल है लेकिन हाल ही में अंकिता ने मुझे अपने प्रोजेक्ट के बारे में बताया, जिन्हें लेकर वो काफी एक्साइटेड भी है।

    No comments:

    Post a Comment