• September 27, 2016

    Bigg Boss 10 के लिए छोड़ दिया ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’

    जहां एक ओर अभिनेत्री हिना खान के नखरों के चलते मशहूर टेलीविज़न सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के मेकर्स परेशान हैं। दरअसल हिना (अक्षरा) को अब लगने लगा है कि सीरियल में उनके किरदार के ऊपर फोकस नहीं किया जा रहा है।
     हिना शो छोड़ने की धमकियां दे रही हैं और शूटिंग पर भी देरी से पहुँचती है। वहीं अब सारा ध्यान नायरा और कार्तिक पर शिफ्ट हो गया है।
    अब खबर है कि हिना खान के ऑनस्क्रीन बेटे रोहन मेहरा (नक्ष) भी शो को छोड़ रहे हैं। 16 अक्टूबर को शुरू होने वाले ‘बिग बॉस 10’ के लिए रोहन ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो को छोड़ने का फैसला लिया है।

    आपको बता दें कि रोहन शो में नक्ष का किरदार निभा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहन ने शो छोड़ने के लिए प्रोडक्शन हॉउस का बता दिया है वहीं प्रोडक्शन हॉउस ने भी रोहन को जाने देने का फैसला कर लिया है। रोहन ‘बिग बॉस’ में भाग लेने के लिए काफी उत्साहित हैं।

    No comments:

    Post a Comment