• September 04, 2016

    एकता के पीछे हटने से अटक सकती है करीना की ‘वीरे दी वेडिंग’

    करीना और सोनम स्टारर फिल्म वीरे दी वेडिंग फ्लोर पर जाने से पहले कई परेशानियों से गुजर रही है। पहले करीना के प्रेग्नेंसी से जुड़े हेल्थ इश्यू के कारण इसके अटकने की खबरें आईं और अब फिल्म से एकता कपूर के पीछे हटने की खबरें आ रही हैं। गौरतलब है कि एकता की कंपनी बालाजी मोशन पिक्चर्स इसकी को-प्रोड्यूसर है।
    हाल ही में आई इस बैनर की फिल्म अ फ्लाइंग जट के फ्लॉप होने के बाद कंपनी ने तय किया कि जब तक कोई परफेक्ट रेवेन्यू मॉडल नहीं मिलता, वह अपने फिल्म प्रोडक्शन विंग को बंद रखेगी।
    खबर यहां तक है कि बालाजी के पीछे हटने के बाद फिल्म के प्राइमरी प्रोड्यूसर अनिल कपूर व उनकी बेटी रिया ने इरॉस इंटरनेशनल को अप्रोच कर इसके को-प्रोड्यूसर बनने की पेशकश की है। अनिल ने 32 करोड़ रुपए लगाने का प्रस्ताव रखा है, जो कि इरॉस को इस गर्ल्स स्टारर फिल्म के लिए बहुत अधिक लग रहा है।

    No comments:

    Post a Comment