• September 09, 2016

    श्री सिद्धि विनायक मंत्र को अमिताभ बच्चन ने दी अपनी मधुर आवाज

    मुंबई : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने सिद्धिविनायक मंत्र और आरती को अपनी मधुर आवाज दी है। अमिताभ ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। देश भर में गणेश उत्सव की धूम है। ऐसे में अमिताभ की आवाज में लोग गणेश आरती को सुनना जरूर पसंद करेंगे। इस समय बॉलीवुड भी गणेश चतुर्थी को पूरे जोर-शोर से मना रहा है। महानायक ने भगवान गणेश के प्रति अपनी श्रद्धा समर्पित की है। बिग बी इसके पहले भी कई गीतों के लिए अपनी आवाज दे चुके हैं।  

    देखें-VIDEO

    No comments:

    Post a Comment