• September 21, 2016

    Brad Pitt से तलाक के लिए Angelina Jolie ने दी अर्जी

    मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री एंजलीना जोली ने ब्रैड पिट से शादी के दो साल बाद तलाक की अर्जी दाखिल की है। तलाक की ये खबर उनके फैंस के लिए निराशाजनक है।
    आपको बता दें कि कुछ समय पहले से ही इनके बीच मतभेद की ख़बरें सामने आ रही थी और सुनने में आ   रहा था कि जल्द ही इस शादीशुदा जोड़े का तलाक हो जाएगा। और अब ऐसा ही होने जा रहा है एंजेलिना जोली ने ब्रैड पिट से तलाक लेने के लिए अर्जी दे दी है।

    बता दें कि एंजेलिना ने सोमवार को तलाक संबंधी कागजात दाखिल किये है। अर्जी में दंपती के सभी छह बच्चो को खुद के पास रहने की मांग की गयी है। और यदि पिट बच्चो से मिलना चाहे तो उन्हें कोई एतराज नहीं है।

    No comments:

    Post a Comment