• September 29, 2016

    Colors ने Tannishtha Chaterjee से मांगी माफी

    अभिनेत्री टीवी शो ‘कॉमिडी नाइट्स बचाओ ताजा’ में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए गईं थीं। तन्निष्ठा अपनी हाल में रिलीज फिल्म ‘पार्चड’ के प्रमोशन के लिए निर्देशक लीना यादव और सह-अभिनेत्री राधिका आप्टे के साथ ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ में गईं थीं।
    अभिनेत्री ने अपने एक लंबे फेसबुक पोस्ट में बड़ी हताशा में लिखा कि उनकी सांवली त्वचा का मजाक बनाया गया।इसके कुछ घंटे के बाद ही कलर्स चैनल ने उनसे माफी मांगी। कलर्स ने ट्वीट किया है, ‘यह सब मजाक के तौर पर किया गया लेकिन अगर इससे आपको चोट पहुंची है तो हम माफी मांगते हैं।’
    तन्निष्ठा ने ट्वीट कर बताया, “कल मैं अपनी नयी फिल्म पार्चड के प्रमोशन के लिए निर्देशक लीना यादव और और सह-अभिनेत्री राधिका आप्टे के साथ लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थी। वहां मेरे मन को गहरी ठेस लगी।”

    तनिष्ठा ने बताया कि जब उसे बताया गया कि उसे मजाक का केंद्र बनना पडेगा तो उसने सोचा कि यह संभवत: अमेरिकी टीवी शो ‘‘सैटर्डे नाइट लाइव’’ की तरह का होगा ।
    उनसे कहा गया ‘आपको जामुन जरूर बहुत पसंद होगा । बचपन से आपने कितना जामुन खाया ।’ और उसके बाद तो बात सिर्फ इसी दिशा में चलने लगी।  उसने कहा कि शुरू में उसने इसका हिस्सा बने रहना चाहा लेकिन जब पानी सर से उपर हो गया तो उसे बर्दाश्त नहीं हुआ । उसने कहा कि वह सोच भी नहीं सकती थी कि एक इतने बड़े शो में उसके साथ ऐसा होगा ।

    https://www.facebook.com/TannishthaChatterjee/  Please read my post about deep rooted color bias in our country. This is written by me.
    Dear @TannishthaC
    It is rather unfortunate that what you had expected to be a fun and novel experience turned out to be traumatic for you.pic.twitter.com/1iH9A3FBIW

    View image on Twitter

    No comments:

    Post a Comment