• September 06, 2016

    ‘Golmaal 4’ में Alia Bhatt की जगह ले सकती है Shraddha Kapoor

    बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ‘गोलमाल’ की चौथी किस्त ‘Golmaal Again’ (Golmaal 4) के लिए अभिनेत्री अभी फाइनल नहीं हुई है। फिल्म के फर्स्ट और थर्ड पार्ट में अभिनय कर चुकी एक्ट्रेस करीना कपूर के प्रेग्नेंट होने के बाद से लगातार फिल्म के लिए अभिनेत्रियों के नाम सामने आ रहे है।
    लेकिन अभी तक कोई भी एक्ट्रेस ‘गोलमाल अगेन’ के लिए फाइनल नहीं हुई है। अभी हाल ही में फिल्म में आलिया भट्टका नाम फाइनल होने की ख़बरें थी, लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि आलिया के पास फिलहाल डेट्स नहीं है।

    वह अपनी आगामी फिल्मों में व्यस्त है। इसी वजह से आलिया की जगह फिल्म में श्रद्धा कपूर का नाम सामने आया है। फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ‘गोलमाल’ और उसके अन्य पार्ट को दर्शको ने खूब पसंद किया था।

    No comments:

    Post a Comment