• September 12, 2016

    Hindi Jokes


    • ज़हर का स्वाद!

      एक पत्नी अपने पति से काफी नाराज थी क्योंकि वो हमेशा रात को पीने के बाद देरी से घर आता था एक रात पत्नी ने कहा कि मैं भी आपके साथ आऊंगी पति ने सोचा झगड़ा बढ़ाने से बेहतर है कि इसे साथ ले चलूँ और वो चले गए!

      पति ने पूछा तो क्या लोगी तुम?

      पत्नी ने कहा जो आप लेंगे वही मैं भी ले लूँगी!

      फिर पति ने एक व्हिस्की के दो पैग मंगवाए उसकी पत्नी थोड़ी हैरानी से देखने लगी पर उसके पति ने एक ही घूंट में पूरा गिलास पी लिया उसकी पत्नी ने केवल एक सिप ही लिया था और एक दम से बाहर निकाल दिया छि: छि: ये तो कड़वा है, जहर है पूरा!

      उसने छि: छि: कहते हुए कहा कि तुम इतना कड़वा कैसे पी लेते हो!

      पति ने कहा अब पता चला!

      तुमको लगता है कि मैं रोज यहाँ रात को मजे लेता हूँ देखा कितना कड़वा होता है पीने के लिए!

    • टीचर के सवाल पप्पू के जवाब!

      टीचर: टीपू सुल्‍तान की मृत्‍यु किस युद्ध में हुई थी?
      पप्पू: उनके आखिरी युद्ध में।

      टीचर: गंगा किस स्‍टेट में बहती है?
      पप्पू: लिक्विड स्‍टेट में।

      टीचर: महात्‍मा गांधी का जन्‍म कब हुआ था?
      पप्पू: उनके जन्‍मदिन के दिन।

      टीचर: 15 अगस्‍त को क्‍या होता है?
      पप्पू: 15 अगस्‍त।

      टीचर: 6 लोगों के बीच 8 आम कैसे बांटे?
      पप्पू: मैंगो शेक बनाकर।

      टीचर: तलाक का प्रमुख कारण क्या है?
      पप्पू: शादी।

      टीचर: भारत में पूरे साल सबसे ज्यादा बर्फ कहाँ गिरती है?
      पप्पू: दारू के गिलास में।

      टीचर अभी भी कोमा है।

    • वह कौन था?

      संता एक बार ऑस्ट्रेलिया गया था वहां सिडनी में एक बार में बैठा था तभी एक ऑस्ट्रेलियन आया और संता के साथ वाले स्टूल पर बैठ गया!

      उसने संता की ओर मुखातिब होते हुए कहा चलो एक छोटा सा खेल खेलते है मैं तुमसे एक पहेली पूछता हूँ अगर तुम इसका जवाब दे पाए तो ड्रिंक मेरी ओर से और अगर जवाब नही दे पाए तो ड्रिंक तुम्हारी तरफ से!

      संता ने बड़ी ख़ुशी से कहा ठीक है!

      ऑस्ट्रेलियन ने कहा मेरे माँ बाप के एक बच्चा था, वह न तो मेरा भाई था और न मेरी बहन थी तो ये फिर कौन था?

      संता अपने सिर को खुजलाने लगा और बहुत सोचने के बाद उसने उससे कहा मैं नही बता सकता तुम ही बताओ की वह कौन था?

      तब ऑस्ट्रेलियन ने कहा वह मैं था! वह मजाकिया अंदाज में हंसने लगा, फिर संता ने ड्रिंक के पैसे चुकाए और वहां से चला गया!

      अगले दिन संता वापिस लुधिआना आ गया रात में वह बार में बैठा था, तभी वहां बंता आ गया!

      अरे बंता आओ यहाँ बैठो चलो एक खेल खेलते हैं, मैं तुमसे एक पहेली पूछता हूँ अगर तुम इसका जवाब दे पाए तो ड्रिंक मेरी ओर से और अगर नही दे पाए तो ड्रिंक तुम्हारी तरफ से!

      बंता ने कहा ठीक है!

      संता ने कहा मेरे माँ बाप के एक बच्चा था वह न तो मेरा भाई था और न मेरी बहन थी तो ये फिर कौन था?

      बंता ने थोड़ी देर सोचा और फिर कहा, यार मुझे नही पता तुम ही बताओ वह कौन था?

      संता ने कहा: वह एक ऑस्ट्रेलियन था, जो सिडनी में रहता है!

    • युद्ध और शांति!

      एक सामाजिक अध्ययन का अध्यापक कक्षा में 'युद्ध और शांति' विषय पर पढ़ा रहा था, जब चैप्टर समाप्त हुआ तो अध्यापक ने बच्चों से पूछा, "तो तुम में से कितने लोग हैं जो युद्ध का विरोध करते हैं?"

      सभी ने बिना किसी झिझक के हाथ उठा दिए।

      अध्यापक ने फिर पूछा, "आप में से कोई मुझे कारण देकर बता सकता है कि आप युद्ध का विरोध क्यों करते हैं?"

      कक्षा में सबसे पीछे बैठे हुए बच्चों ने सुस्ताते हुए अपने हाथ ऊपर उठाये और उन में से पप्पू खड़ा हो गया।

      पप्पू ने कहा सर मैं बताता हूँ, "मैं युद्ध पसंद नही करता क्योंकि युद्ध से इतिहास बनते है और मुझे इतिहास (विषय) बिल्कुल पसंद नही।"

    • रिश्ते अलग बातें अलग!

      एक आदमी की बहन मरी और फ़िर भाई मरा लेकिन वो बिलकुल भी नहीं रोया।

      जब उसकी बीवी मरी तो वो फ़ूट-फ़ूट कर रोने लगा। लोगों को इस बात से बङी हैरत हुई।

      अजीब आदमी है, माँ, बाप, भाई, बहन किसी के मरने पर एक आँसू तक नहीं निकला। अब जब बीवी मरी है तो कैसे बिलख-बिलख कर रो रहा है।

      तब उस आदमी ने कहा, "मुझे गलत मत समझो भाईयो, जब बाप मरा तो बाप की उम्र वाले लोगों ने मुझे यह कहा कि चिंता न करो, हम तुम्हारे बाप के समान हैं।

      माँ के मरने पर भी उस उम्र की औरतों ने ऐसा ही कहा। भाई के मरने पर और बहन के मरने पर भी ऐसा ही सबने बोला पर अब बीवी के मरने पर किसी एक भी औरत ने यह नहीं कहा 'चिंता न करो, मैं तुम्हारी बीवी के समान हूँ'।

    • अच्छे पडोसी!

      पठान ने अपनी बेगम को अस्पताल में भर्ती कराया। तभी उसका दोस्त वहाँ आया और पूछा, "क्या हुआ भाभी को?"

      पठान: ओए क्या बताऊँ यार, बाथरूम में नहा रही थी, और अचानक चक्कर खा कर गिर गई, सिर जमीन से जा टकराया, खून ही खून यार।

      दोस्त: ओह यार, बहुत बुरा हुआ, अब कैसी है?

      पठान: अब तो ठीक है डॉक्टर ने कहा कि अगर और थोडी देर हो जाती तो कोमा में जा सकती थी।

      दोस्त: फिर भाभी ने तुमको आवाज लगाई कैसे?

      पठान: ओ पागल वो बेचारी, आवाज कहाँ से लगाती? बेहोश पडी थी, वो तो अच्छा हुआ सामने वाले मकान से सिंधी भाई उसको नहाते हुए देख रहे थे। उसी ने आकर हमको बताया वरना ना जाने क्या हो जाता? खुदा भला करे सिंधी का। वरना आजकल तू ही बता यार इतने अच्छे पडोसी कहाँ मिलते हैं?

    • प्यार क्या है?

      12वीं कक्षा का प्रश्न-पत्र

      प्रश्न: प्यार क्या है? विस्तार से बताइये! (20 अंक)

      उत्तर: अमरीकी विद्यार्थी - प्यार 'दर्द' को कहते हैं।
      (परीक्षा परिणाम: अंक 5/20)

      उत्तर: इंग्लैंड का विद्यार्थी - प्यार 'ज़िन्दगी' को कहते हैं।
      (परीक्षा परिणाम: अंक 5/20)

      उत्तर: UAE का विद्यार्थी - प्यार 'खुदा' को कहते हैं।
      (परीक्षा परिणाम: अंक 5/20)

      उत्तर: भारतीय विद्यार्थी - प्यार की परिभाषा:
      'प्यार' के द्वारा एक महिला और पुरुष के मध्य, उपजे प्रेम-सम्बन्ध से दिल की गंभीर बीमारी हो जाती है। और अगर ये प्रेम परवान ना चढ़े तो दोनों में से किसी एक की मृत्यु भी हो जाती है।

      प्यार के प्रकार :
      1) एक तरफ़ा प्यार।
      2) दो तरफ़ा प्यार।

      आयु :
      आमतौर पर यह 15 से 25 की उम्र के बीच होता है। लेकिन आजकल यह किसी भी उम्र में हो जाता है।

      लक्षण :
      1) अनिद्रा।
      2) दिन में सपने देखना।
      3) फेसबुक, व्हाटसएप के बिना एक-एक पल दूभर हो जाना।
      4) फ़ोन की लत।

      मूल कारण/मूल्यांकन:
      1) फोन पे चेटींग,
      2) तस्वीरों
      और 3) मोबाईल द्वारा ज्यादा फैलता है।

      इलाज :
      1) पिता के जूते द्वारा एंटी लव चिकित्सा और
      2) माँ की चप्पल की अंधाधुंध मार || परीक्षा परिणाम: (अंक 20/20 बहुत बढ़िया।)

      नोट - भारतीय छात्रों से कुछ भी पूछो, 'पूर्ण-अंक' पाने के लिए वे किसी भी बात को बढ़ा-चढ़ा कर लिख सकते हैं।

    • अजीब कहानी!

      एक पहाड़ी पर एक ग्रामीण जानवर चरा रहा था। तभी वहाँ एक हेलीकॉप्टर उतरा, उसमें से एक आदमी उतरा। उसने उस ग्रामीण चरवाहे से कहा, "अगर मैं बिना गिने गायों की संख्या बता दूँ तो क्या तुम मुझे एक बछड़ा दे दोगे?"

      ग्रामीण बोला, "हाँ दे दूंगा।"

      उस आदमी ने मोबाइल में Google Map से वहाँ की Location ली और उसे ISRO को भेज कर पूछा कि इस पहाड़ी पर कितने जीवित प्राणी हैं?

      जवाब आया - 35 प्राणी। उस आदमी ने 2 कम करके कहा कि तुम्हारे पास 33 गाय हैं।

      ग्रामीण: जी हाँ ! ये 33 ही हैं।

      वो आदमी बोला, "तो अब एक बछड़ा मुझे दो।"

      ग्रामीण ने दे दिया लेकिन जब आदमी हेलीकॉप्टर में बछड़ा ले जाने लगा तो ग्रामीण बोला, "अगर मैं आपका नाम बता दूँ तो क्या आप मेरा जानवर मुझे वापिस दे देंगे?"

      आदमी: हाँ बताओ?

      ग्रामीण: आप "राहुल गाँधी" हो।

      राहुल गाँधी: लेकिन तुमने कैसे पहचाना?

      ग्रामीण: बहुत ही आसान है। पहली बात आप बिन बुलाये आये हो, दूसरी, जिन्हें आप गायें बता रहे हो, वह भेंड़ हैं और तीसरी बात यह कि जिसे आप ले जा रहे हो वह बछड़ा नहीं कुत्ता है।

    • अजीब चस्का!

      सत्तर वर्ष की उम्र पूरी करने के बाद एक बुड्ढा प्रत्येक एक वर्ष बीतने पर अपनी ही पत्नी से शादी करता था...

      बिना किसी रोक-टोक के सारा कार्यक्रम सम्पन्न हो जाता और फिर अगले वर्ष सब कुछ वैसे ही दोहराया जाता...

      पूरे गाँव में ये बात कौतुहल का विषय बन गयी...

      आखिर में जब एक व्यक्ति से नहीं रहा गया तो उसने पूछ ही लिया:

      बुढ़ऊ जै का बात भई
      हर साल ब्याह कत्त हो....
      हर साल फेरे लेवत हो......

      बुड्ढा- "बस एक ही शब्द सुनवे की खातिर..."

      "कौन सो शब्द.."

      बुड्ढा - जब पंडित कहत है:-
      "लड़के को बुलाओ."
      बस कसम से मजा आ जात है।

    • नेता जी!

      एक दिन संसद के मध्य सत्र में एक सांसद जो अपने गुस्से और सनकीपन के लिए मशहूर था, बहुत ही गुस्से में जोर-जोर से चिल्लाने लगा, इस सदन में बैठे आधे नेता डरपोक और भ्रष्टाचारी है!

      सदन में बैठे अन्य नेतागण जोर से चिल्लाने लगे या तो ये महोदय अपनी स्टेटमेंट वापिस ले या फिर इन्हें बचे हुए सत्र से बर्खास्त कर बाहर भेज दिया जाये!

      थोड़ी देर के लिए सदन में बिल्कुल सन्नाटा छा गया!

      फिर वह सांसद बोला ठीक है, मैं अपने शब्द वापिस लेते हुए कहता हूँ कि इस सदन में बैठे आधे नेता न तो डरपोक है और न ही भ्रष्टाचारी है!

    • पागलखाना!

      एक पागलखाने में एक डॉक्टर सुबह सुबह मरीजों के चैकअप के लिए निकल पड़ा उसने देखा संता ऐसे दिखा रहा है कि वह लकड़ियाँ काटने का काम कर रहा है और बंता सीलिंग के साथ उल्टा लटका हुआ है!

      डॉक्टर ने पूछा अरे संता क्या कर रहे हो?

      संता ने कहा दिखाई नहीं देता लकड़ियाँ काट रहा हूँ!

      डॉक्टर ने संता से फिर पूछा और ये बंता क्या कर रहा है?

      संता ने कहा ये तो पागल हो गया है ये समझ रहा है कि ये बल्ब है इसलिए उल्टा लटका है!

      डॉक्टर ने उल्टे लटके हुए बंता को देखा तो उसका चेहरा पूरा लाल हो गया था डॉक्टर ने संता से कहा अरे, ये तुम्हारा दोस्त है इस से पहले कि इसके साथ कुछ गलत हो तुम्हें इसे नीचे उतारना चाहिए!

      संता फिर में अँधेरे में काम कैसे करूँगा?

    • कहानी की सीख!

      एक बार एक शिक्षक महोदय महान वैज्ञानिक न्यूटन के बारे में बता रहे थे।

      शिक्षक: बच्चों क्या आप जानते हो एक बार न्यूटन बगीचे में बैठा हुआ था कि तभी एक सेब उसके सिर पर आकर गिरा। और तब उसने गुरुत्वाकर्षण के नियम की खोज की। तो अब आप बताओ की इस घटना से आपको क्या सिख मिलती है?

      शिक्षक की बात सुन कर किसी बच्चे ने हाथ नहीं उठाया बस हमेशा की तरह पप्पू ने हाथ उठा दिया।

      शिक्षक: हाँ बेटा पप्पू बताओ।

      पप्पू: बात बिलकुल साफ है मास्टर जी कि अगर न्यूटन बगीचे न बैठकर कक्षा में बैठा होता, जैसे कि हम लोग बैठे हुए हैं, तो किसी चीज की भी खोज न कर पाता।

    No comments:

    Post a Comment