
दारू का पहाङा!
दारू एकम दारू - महफिल हुइ चालू
दारू दुनी गिलास - मजा आयेगा खास
दारू तिया वाईन - टेस्ट एकदम फाईन
दारू चौके बियर - डालो नेक्स्ट गियर
दारू पंजे रम - भूल जाओ गम
दारू छक्के ब्रांडी - खाओ चिकन हाँडी
दारू सत्ते व्हिस्की - काॅकटेल है रिस्की
दारू अठ्ठे बेवडा - लाओ सेव चिवडा
दारू नम्मे खंबा - ज्यादा हो गइ, थांबा
दारू दहाम चस्का - नेक्स्ट पार्टी किसका?
बिहारी शब्द और उनके अर्थ!
बिहार के प्राचीन Dictionary से लिए गए कुछ चुनिंदा अँग्रेजी शब्दों के अर्थ:
What - आंय
Why - काहे
Where - कहवाँ
Who - कवन
Whom - केकरा
How - कईसे
Hey Dude - का बेटा
What's up - का होता हो/ का हाल बीया
Done - हो गइल
Not done - ना होइल
Let him go - जाए दे सार के
I don't know - हम का जानी
Smooth - चीक्कन
Woman - मेहरारु
Father - बाउजी
Mother - महतारी
Resolved - निबटाइ दीहलस
Slapped - हउक देलस
Get lost - भक्क साला
Stay here - हिंयैं रह
Now - अबही
Not now - अबही ना
Never - कबहू ना
Wife - दुलहिन
My Husband - हमार उ
Friend - ईयार
Come here - हेने आव
Go There - होने जो
Same to same - एक्के जइसन
Sunlight - घाम
Salt - नून
Bag - झोरा
Gate - केवाड़ी
Leg - गोड़
Finger - अंगुरी
Ox - बएल
Rat - मुस
Cat - बिलाइ
अकेल्ले मत हँस, दूसरों के हंसाव।
एक मच्छर का एक्सक्लूजिव इंटरव्यू!
रिपोर्टर: आपका प्रकोप दिनो-दिन बढ़ता ही जा रहा है, क्यों?
मच्छर: सही शब्द इस्तेमाल कीजिये, इसे प्रकोप नहीं फलना-फूलना कहते हैं. पर तुम इंसान लोग तो दूसरों को फलते-फूलते देख ही नहीं सकते न, आदत से मजबूर जो ठहरे।
रिपोर्टर: हमें आपके फलने-फूलने से कोई ऐतराज़ नहीं है पर आपके काटने से लोग जान गँवा रहे हैं, जनता में भय व्याप्त हो गया है।
मच्छर: हम सिर्फ अपना काम कर रहे हैं. श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है कि 'कर्म ही पूजा है'। अब विधाता ने तो हमें काटने के लिए ही बनाया है, हल में जोतने के लिए नहीं ! जहाँ तक लोगों के जान गँवाने का प्रश्न है तो आपको मालूम होना चाहिए कि `हानि-लाभ, जीवन-मरण, यश-अपयश विधि हाथ'।
रिपोर्टर: लोगों की जान पर बनी हुई है और आप हमें दार्शनिकता का पाठ पढ़ा रहे हैं।
मच्छर: आप तस्वीर का सिर्फ एक पहलू देख रहे हैं। हमारी वजह से कई लोगों को लाभ भी होता है, ये शायद आपको पता नहीं ! जाइये इन दिनों किसी डॉक्टर, केमिस्ट या पैथोलॉजी लैब वाले के पास, उसे आपसे बात करने की फ़ुर्सत नहीं होगी। अरे भैया, उनके बीवी-बच्चे हमारा 'सीजन' आने की राह देखते हैं, ताकि उनकी साल भर से पेंडिंग पड़ी माँगे पूरी हो सकें. क्या समझे आप? हम देश की इकॉनोमी बढाने में महत्त्वपूर्ण योगदान कर रहे हैं, ये मत भूलिये।
रिपोर्टर: परन्तु मर तो गरीब रहा है न, जो इलाज करवाने में सक्षम ही नहीं है।
मच्छर: हाँ तो गरीब जी कर भी क्या करेगा? जिस गरीब को आप अपना घर तो छोडो, कॉलोनी तक में घुसने नहीं देना चाहते, उसके साथ किसी तरह का संपर्क नहीं रखना चाहते, उसके मरने पर तकलीफ होने का ढोंग करना बंद कीजिये आप लोग।
रिपोर्टर: आपने दिल्ली में कुछ ज्यादा ही कहर बरपा रखा है।
मच्छर: देखिये हम नेता नहीं हैं जो भेदभाव करें... हम सभी जगह अपना काम पूरी मेहनत और लगन से करते हैं। दिल्ली में हमारी अच्छी परफॉरमेंस की वजह सिर्फ इतनी है कि यहाँ हमारे काम करने के लिए अनुकूल माहौल है। केंद्र और राज्य सरकार की आपसी जंग का भी हमें भरपूर फायदा मिला है।
रिपोर्टर: खैर, अब आखिर में आप ये बताइये कि आपके इस प्रकोप से बचने का उपाय क्या है?
मच्छर: उपाय तो है अगर कोई कर सके तो... लगातार सात शनिवार तक काले-सफ़ेद धब्बों वाले कुत्ते की पूँछ का बाल लेकर बबूल के पेड़ की जड़ में बकरी के दूध के साथ चढाने से हम प्रसन्न हो जायेंगे और उस व्यक्ति को नहीं काटेंगे।
रिपोर्टर: आप उपाय बता रहे हैं या अंधविश्वास फैला रहे हैं?
मच्छर: दरअसल आम हिंदुस्तानी लोग ऐसे ही उपायों के साथ आराम महसूस करते हैं। उन्हें विज्ञान से ज्यादा कृपा में यकीन होता है। वैसे सही उपाय तो साफ़-सफाई रखना है, जो रोज ही टीवी चैनलों और अखबारों के जरिये बताया जाता है, पर उसे मानता कौन है? अगर उसे मान लिया होता तो आज आपको मेरा इंटरव्यू लेने नहीं आना पड़ता।
नाम में क्या रखा है!
एक पाकिस्तानी लड़के ने अमेरिकन स्कूल में एडमिशन लिया।
टीचर: तुम्हारा नाम क्या है?
लड़का: अहमद।
टीचर: अब तुम अमेरिका में हो, इसलिए आज से तुम्हारा नाम जॉन है।
लड़का घर पहुंचा।
मां: पहला दिन कैसा रहा अहमद?
लड़का: मैं अब अमेरिकन हूं और आगे से मुझे जॉन कहकर पुकारना।
मां और पापा ने यह सुनते ही उसकी जमकर धुनाई कर दी।
शरीर पर चोट के निशान लिए अगले दिन वह स्कूल पहुंचा।
टीचर: क्या हुआ जॉन?
लड़का: मेरे अमेरिकन बनने के 4 घंटे बाद ही मुझ पर 2 पाकिस्तानियों ने हमला कर दिया।
मुहावरों के आधुनिक अर्थ!
1. खुद की जान खतरे में डालना = शादी करना
2. आ बैल मुझे मार = पत्नी से पंगा लेना
3. दीवार से सिर फोड़ना = पत्नी को कुछ समझाना
4. चार दिन की चाँदनी वही अँधेरी रात = पत्नी का मायके से वापस आना
5. आत्महत्या के लिए प्रेरित करना = शादी की राय देना
6. दुश्मनी निभाना = दोस्तों की शादी करवाना
7. खुद का स्वार्थ देखना = शादी ना करना
8. पाप की सजा मिलना = शादी हो जाना
9. लव मैरिज करना = खुद से युद्ध करने के लिए योद्धा ढूंढना
10. जिंदगी के मज़े लेना = कुँवारा रहना
11. ओखली में सिर देना = शादी के लिए हाँ करना
12. दो पाटों में पिसना = दूसरी शादी करना
13. खुद को लुटते हुऐ देखना = पत्नी की मांग पूरी करना
14. शादी के फ़ोटो देखना = गलती पर पश्चाताप करना
15. शादी के लिए हाँ करना = स्वेच्छा से जेल जाना
16. शादी = बिना अपराध की सजा
17. बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना = दूसरों के दुःख से खुश होना
18. साली आधी घर वाली = वो स्कीम जो दूल्हे को बताई जाती है लेकिन दी नहीं जाती।
सी. बी. आई की भर्ती!
सी. बी. आई ने तीन लोगों को इंटरव्यू के लिए बुलाया उन्होंने उन्हें एक एक कर इंटरव्यू के लिए बुलाया! इंटरव्यू लेने वाले ने पहले आदमी से पूछा: क्या तुम अपनी पत्नी से प्यार करते हो?
जी हाँ सर करता हूँ!
क्या तुम अपने देश से प्यार करते हो?
जी हाँ सर!
तुम ज्यादा प्यार किससे करते हो अपने देश से या अपनी पत्नी से?
अपने देश से सर!
ठीक है, ये लो बंदूक अपनी पत्नी को अंदर बुलाओ दूसरे कमरे में ले जाकर उसे मार दो!
वो आदमी अपनी पत्नी को लेकर अंदर गया, पांच मिनट तक सब कुछ शांत था फिर वह बाहर आया उसकी टाई खुली थी, और वो पसीने से भीगा था उसने बंदूक नीचे रखी और बाहर चला गया!
दूसरा आदमी अंदर आया और बैठ गया, इंटरव्यू लेने वाले ने उससे भी वही प्रश्न पूछे?
उसका भी वही जवाब था इंटरव्यू लेने वाले ने उसे बंदूक दी और कहा, कि अपनी पत्नी को मार दो! उस आदमी ने वो बंदूक वहीँ नीचे रख दी और कहा मैं ये नहीं कर सकता!
तीसरा आदमी संता अंदर आया उससे भी वही पूछा,इंटरव्यू लेने वाले ने उसे बंदूक दी और कहा, कि अपनी पत्नी को मार दो!
संता अपनी पत्नी को लेकर कमरे में गया धम, धम, धम, धम की लगातार चार पांच आवाजें हुई और फिर सब शांत हो गया संता बाहर आया उसकी टाई खुल गयी थी उसने बंदूक को टेबल पर रखा!
इंटरव्यू लेने वाले ने पूछा क्या हुआ? आप ने जो बंदूक मुझे दी थी उसमें खाली कारतूस थे और मैंने अपनी पत्नी को गला घोंटकर मार दिया!
ज़हर का स्वाद!
एक पत्नी अपने पति से काफी नाराज थी क्योंकि वो हमेशा रात को पीने के बाद देरी से घर आता था एक रात पत्नी ने कहा कि मैं भी आपके साथ आऊंगी पति ने सोचा झगड़ा बढ़ाने से बेहतर है कि इसे साथ ले चलूँ और वो चले गए!
पति ने पूछा तो क्या लोगी तुम?
पत्नी ने कहा जो आप लेंगे वही मैं भी ले लूँगी!
फिर पति ने एक व्हिस्की के दो पैग मंगवाए उसकी पत्नी थोड़ी हैरानी से देखने लगी पर उसके पति ने एक ही घूंट में पूरा गिलास पी लिया उसकी पत्नी ने केवल एक सिप ही लिया था और एक दम से बाहर निकाल दिया छि: छि: ये तो कड़वा है, जहर है पूरा!
उसने छि: छि: कहते हुए कहा कि तुम इतना कड़वा कैसे पी लेते हो!
पति ने कहा अब पता चला!
तुमको लगता है कि मैं रोज यहाँ रात को मजे लेता हूँ देखा कितना कड़वा होता है पीने के लिए!
टीचर के सवाल पप्पू के जवाब!
टीचर: टीपू सुल्तान की मृत्यु किस युद्ध में हुई थी?
पप्पू: उनके आखिरी युद्ध में।
टीचर: गंगा किस स्टेट में बहती है?
पप्पू: लिक्विड स्टेट में।
टीचर: महात्मा गांधी का जन्म कब हुआ था?
पप्पू: उनके जन्मदिन के दिन।
टीचर: 15 अगस्त को क्या होता है?
पप्पू: 15 अगस्त।
टीचर: 6 लोगों के बीच 8 आम कैसे बांटे?
पप्पू: मैंगो शेक बनाकर।
टीचर: तलाक का प्रमुख कारण क्या है?
पप्पू: शादी।
टीचर: भारत में पूरे साल सबसे ज्यादा बर्फ कहाँ गिरती है?
पप्पू: दारू के गिलास में।
टीचर अभी भी कोमा है।
वह कौन था?
संता एक बार ऑस्ट्रेलिया गया था वहां सिडनी में एक बार में बैठा था तभी एक ऑस्ट्रेलियन आया और संता के साथ वाले स्टूल पर बैठ गया!
उसने संता की ओर मुखातिब होते हुए कहा चलो एक छोटा सा खेल खेलते है मैं तुमसे एक पहेली पूछता हूँ अगर तुम इसका जवाब दे पाए तो ड्रिंक मेरी ओर से और अगर जवाब नही दे पाए तो ड्रिंक तुम्हारी तरफ से!
संता ने बड़ी ख़ुशी से कहा ठीक है!
ऑस्ट्रेलियन ने कहा मेरे माँ बाप के एक बच्चा था, वह न तो मेरा भाई था और न मेरी बहन थी तो ये फिर कौन था?
संता अपने सिर को खुजलाने लगा और बहुत सोचने के बाद उसने उससे कहा मैं नही बता सकता तुम ही बताओ की वह कौन था?
तब ऑस्ट्रेलियन ने कहा वह मैं था! वह मजाकिया अंदाज में हंसने लगा, फिर संता ने ड्रिंक के पैसे चुकाए और वहां से चला गया!
अगले दिन संता वापिस लुधिआना आ गया रात में वह बार में बैठा था, तभी वहां बंता आ गया!
अरे बंता आओ यहाँ बैठो चलो एक खेल खेलते हैं, मैं तुमसे एक पहेली पूछता हूँ अगर तुम इसका जवाब दे पाए तो ड्रिंक मेरी ओर से और अगर नही दे पाए तो ड्रिंक तुम्हारी तरफ से!
बंता ने कहा ठीक है!
संता ने कहा मेरे माँ बाप के एक बच्चा था वह न तो मेरा भाई था और न मेरी बहन थी तो ये फिर कौन था?
बंता ने थोड़ी देर सोचा और फिर कहा, यार मुझे नही पता तुम ही बताओ वह कौन था?
संता ने कहा: वह एक ऑस्ट्रेलियन था, जो सिडनी में रहता है!
युद्ध और शांति!
एक सामाजिक अध्ययन का अध्यापक कक्षा में 'युद्ध और शांति' विषय पर पढ़ा रहा था, जब चैप्टर समाप्त हुआ तो अध्यापक ने बच्चों से पूछा, "तो तुम में से कितने लोग हैं जो युद्ध का विरोध करते हैं?"
सभी ने बिना किसी झिझक के हाथ उठा दिए।
अध्यापक ने फिर पूछा, "आप में से कोई मुझे कारण देकर बता सकता है कि आप युद्ध का विरोध क्यों करते हैं?"
कक्षा में सबसे पीछे बैठे हुए बच्चों ने सुस्ताते हुए अपने हाथ ऊपर उठाये और उन में से पप्पू खड़ा हो गया।
पप्पू ने कहा सर मैं बताता हूँ, "मैं युद्ध पसंद नही करता क्योंकि युद्ध से इतिहास बनते है और मुझे इतिहास (विषय) बिल्कुल पसंद नही।"
रिश्ते अलग बातें अलग!
एक आदमी की बहन मरी और फ़िर भाई मरा लेकिन वो बिलकुल भी नहीं रोया।
जब उसकी बीवी मरी तो वो फ़ूट-फ़ूट कर रोने लगा। लोगों को इस बात से बङी हैरत हुई।
अजीब आदमी है, माँ, बाप, भाई, बहन किसी के मरने पर एक आँसू तक नहीं निकला। अब जब बीवी मरी है तो कैसे बिलख-बिलख कर रो रहा है।
तब उस आदमी ने कहा, "मुझे गलत मत समझो भाईयो, जब बाप मरा तो बाप की उम्र वाले लोगों ने मुझे यह कहा कि चिंता न करो, हम तुम्हारे बाप के समान हैं।
माँ के मरने पर भी उस उम्र की औरतों ने ऐसा ही कहा। भाई के मरने पर और बहन के मरने पर भी ऐसा ही सबने बोला पर अब बीवी के मरने पर किसी एक भी औरत ने यह नहीं कहा 'चिंता न करो, मैं तुम्हारी बीवी के समान हूँ'।
अच्छे पडोसी!
पठान ने अपनी बेगम को अस्पताल में भर्ती कराया। तभी उसका दोस्त वहाँ आया और पूछा, "क्या हुआ भाभी को?"
पठान: ओए क्या बताऊँ यार, बाथरूम में नहा रही थी, और अचानक चक्कर खा कर गिर गई, सिर जमीन से जा टकराया, खून ही खून यार।
दोस्त: ओह यार, बहुत बुरा हुआ, अब कैसी है?
पठान: अब तो ठीक है डॉक्टर ने कहा कि अगर और थोडी देर हो जाती तो कोमा में जा सकती थी।
दोस्त: फिर भाभी ने तुमको आवाज लगाई कैसे?
पठान: ओ पागल वो बेचारी, आवाज कहाँ से लगाती? बेहोश पडी थी, वो तो अच्छा हुआ सामने वाले मकान से सिंधी भाई उसको नहाते हुए देख रहे थे। उसी ने आकर हमको बताया वरना ना जाने क्या हो जाता? खुदा भला करे सिंधी का। वरना आजकल तू ही बता यार इतने अच्छे पडोसी कहाँ मिलते हैं?
No comments:
Post a Comment