भारत ने 3 मैचों की टैस्ट सीरीज के पहले और अपने ऐतिहासिक 500वें क्रिकेट टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ आज गुरुवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
खास होगा ये टेस्ट मैच –
आपको बता दें कि ये टेस्ट मैच कई मायनों में खास होगा। ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाने वाला यह टेस्ट मैच भारतीय क्रिकेट इतिहास का 500वां टेस्ट होगा। 300वां और 400वां टेस्ट मैच टीम इंडिया ने जीता था ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि 500वां भी जीतकर टीम इंडिया एक खास हैट्रिक लगाएगी। इसके अलावा एक और खास बात यह है कि 300वें, 400वें टेस्ट में अनिल कुंबले ने खास भूमिका निभाई थी और इस बार भी वो टीम इंडिया से जुड़े हुए हैं।
विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस मैच में 6 बल्लेबाजों के साथ मैदान में उतरी है। टीम इंडिया ने विराट की कप्तानी में हाल ही में वैस्टइंडीज की जमीन पर 4 टैस्टों की सीरीज में 2-0 की जीत दर्ज की है।
मैच शुरु होने से पहले विराट ने कहा…कि पहले दिन के लिए विकेट काफी अच्छा दिख रहा है। हमारी तैयारी काफी अच्छी है। विराट ने कहा, ‘मैं विश्वास भी नहीं कर सकता कि मैं इस यादगार टैस्ट मैच में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहा हूं। इस मैच में टीम इंडिया 7 बैट्समैन, 2 स्पिनर्स और 2 फास्ट बॉलर्स के साथ उतरी है।
पहले टैस्ट पर हालांकि बारिश का साया भी मंडरा रहा है और अगले 6 दिन में तेज बारिश की भविष्यवाणी की गई है। न्यूजीलैंड को इस श्रृंखला की तैयारी के लिए काफी अभ्यास का मौका नहीं मिला है। टीम ने अपना एकमात्र अभ्यास मैच दिल्ली में फिरोजशाह कोटला की सपाट पिच पर खेला जहां उनके गेंदबाजों ने काफी रन लुटाए।
इशांत शर्मा के बीमार होने की वजह से टीम से बाहर भारतीय कप्तान ने कहा कि तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के बीमार होने की वजह से जिस भी खिलाड़ी को मौका दिया जाएगा उसे अपनी जगह बनाने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
टीमें इस प्रकार हैं :
टीम इंडिया : मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, मोहम्मद शामी।
न्यूजीलैंड : मार्टिन गुप्टिल, टॉम लाथम, केन विलियम्सन, रॉस टेलर, ल्यूक रोंची, जॉन वेटलिंग, मिशेल सैंटनर, मार्क क्रेग, नील वैगनर, इश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट।

No comments:
Post a Comment