• September 26, 2016

    Kashmira Shah ने आगामी फिल्म के लिए करवाया हॉट एंड बोल्ड फोटोशूट

    मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी और अभिनेत्री कश्मीरा शाह एक लंबे समय के  बाद चर्चाओं में आयी है। बता दें कि कश्मीरा इस बार अपने हॉट फोटोशूट को लेकर सुर्ख़ियों में हैं जो उन्होंने अपनी अपकमिंग शॉर्ट फिल्म ‘कम बैक टू मी’ के लिए करवाया है।
    गौरतलब है कि कश्मीरा पिछले काफी समय से पर्दे पर दिखी नहीं हैं और अब वो इस शॉर्ट फिल्म ‘कम बैक टु मी’ से फिर पर्दे पर वापसी कर रही हैं।
    अापको बता दें कि इसी के प्रमोशन के लिए उन्होंने एक बोल्ड फोटोशूट कराया है। हाल ही में कश्मीर ने बताया, ‘मैं काफी समय से काम नहीं कर रही थी इसलिए वजन बहुत ज्यादा हो गया था। सच बताऊं तो वो समय भी मैंने बहुत एन्जॉय किया क्योंकि मैं बहुत खा रही थी और कोई एक्सरसाइज नहीं करना पड़ता था। ये मेरे लिए छोटा सा ब्रेक था।’
    कश्मीर ने कहा, ‘लेकिन अब मैं अपने सेक्सी लुक के साथ वापस आ रही हूं। आजकल मैं बहुत जिम कर रही हूं।’ इस फिल्म के अलावा कश्मीरा एक और फिल्म डायरेक्ट कर रही हैं जिसका नाम है ‘कास्टिंग आउच’।





    No comments:

    Post a Comment