• September 21, 2016

    ‘Mostly Sunny’ की भारत में रिलीज नहीं चाहती Sunny Leone

    बॉलीवुड की बोल्ड एंड सेक्सी अभिनेत्री सनी लियोन ने हाल ही में अपनी बायोपिक फिल्म ‘मोस्टली सनी’ से अपना टॉपलेस सीन हटाने की मांग की थी। हालांकि फिल्म मेकर मे उनकी इस मांग को पूरा नहीं किया। फिल्म मेकर दिलीप मेहता और एक फोटो जर्नलिस्ट ने सनी लियोन की ज़िंदगी पर एक शॉर्ट फिल्म ‘मोस्टली सनी’ बनाई है।
    ये फिल्म हाल ही में हुए ‘टोरेंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ में दिखाई गयी है। लेकिन अब सनी लियोन अपनी इस बायोपिक को भारत में कतई रिलीज नहीं होना देना चाहती है।
    इस फिल्म के निर्माता दिलीप मेहता का दावा है कि इस फिल्म में सनी की जिंदगी से जुडी सच्ची बातें और घटनाएं शामिल है। लेकिन सनी इन घटनाओं को अपनी वास्तविक घटनाएं मानने से इंकार कर रही है।

    उनका कहना है कि फिल्म उन्हें लेकर जरूर बनी है लेकिन फिल्म में दिखाई गयी सारी बाते और घटनाएं सही नहीं है।
    फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे ओंटारियो में जन्मी करनजीत कौर वोहरा का परिवार लॉस एंजिलिस में बस गया और इसके बाद कैसे वयस्क फिल्मो में काम करके सनी ने दुनियां में नाम कमाया।
    लेकिन सनी ने इस फिल्म की भारत में रिलीज पर एतराज उठाया है उनका कहना है कि फिल्म में जिस तरह का किरादर दिखाया गया है वास्तव में वह सच नहीं है।

    No comments:

    Post a Comment