• September 19, 2016

    Nargis ने पहनी इतनी बोल्ड ड्रेस कि डायरेक्टर को लगवानी पड़ी पिन

    बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी एक बार फिर अपनी बोल्ड ड्रैस को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि अभी हाल ही में नरगिस फाखरी अपनी फिल्म ‘बैंजो’ के प्रमोशन के लिए टीवी शो ‘डांस प्लस 2’ के सेट पर पहुंची थीं। यहां उन्होंने बेहद बोल्ड ड्रैस पहन रखी थी।
     इसकी वजह से उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। फैमिली शो होने की वजह से इस पर शो की प्रोडक्शन टीम ने आपत्ति जताई। उन्होंने नरगिस से अपना कट कवर करने का अनुरोध किया। लेकिन उन्होंने टीम की बात को नजरअंदाज कर दिया।
     इसके बाद डायरैक्टर को शो बीच में रोकना पड़ा। सूत्रों की मानें तो नरगिस को बोला कि आप इस तरह से स्किन शो करने वाली ड्रैस के साथ सेट पर नहीं जा सकतीं। आखिर फिल्म का सवाल था इसलिए नरगिस को डायरेक्टर की बात माननी पड़ी। नरगिस ने अपने उस कट को पिन अप कर लिया।
    बता दें कि फिल्म ‘बैंजो’ रवि जाधव के निर्देशन में बनी है। फिल्म में नरगिस के साथ अभिनेता रितेश देशमुख मुख्य किरदार में है।





    No comments:

    Post a Comment