• September 05, 2016

    Poonam Pandey की एडल्ट फिल्म ‘The Weekend’ का trailer रिलीज

    सोशल मीडिया की कॉन्ट्रोवर्शियल हॉट एक्ट्रेस पूनम पांडे एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ गयी है।   पूनम अक्सर अपने ट्वीट और फोटोज की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। अब वह अपने फैंस के लिये भारत की पहली मोबाइल ओनली एडल्ट फिल्म ‘द वीकेंड’ लेकर आई हैं।
    द वर्ल्ड नेटवर्क्स कंपनी के बैनर तले सुरेश नाकुम द्वारा निर्मित ‘द वीकेंड’ का ट्रेलर शुक्रवार को नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित फ्लिप एम.टी.वी लाउंज में रिलीज किया गया था। जिसमे पूनम पाण्डे ने मीडिया को अपनी ओर आकर्षित किया था।इस दौरान पूनम ऐसी ड्रेस ही पहनकर आयी थी जिसमें उनकी क्लीवेज साफ़ नजर आ रही थी।
    ट्रेलर रिलीज के मौके पर पूनम से जब एक खास किरदार निभाने के बारे में पूछा गया तो, उन्होंने कहा, “मुझे राधिका आप्टे का काम पसंद है उनका काम रियल लगता है।”

    बता दें कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज से पहले ही लीक हो गया और रातों-रात इसे खासी लोकप्रियता हासिल हुई। लीक होने के बावजूद पूनम ने दिल्ली में इसे जारी किया था। ट्रेलर रिलीज़ के दौरान पूनम ने अपनी फिल्म ‘द वीकेंड’ के विषय में बताया, उन्होंने कहा कि, यह एक हॉरर स्टोरी है, जो दिल्ली के एक बिंदास जोड़े के इर्द-गिर्द बुनी गई है।
    इस जोड़े की भूमिका मैने और अमित ने निभाई है, जो अपने बिंदास अंदाज के चलते सीरियस टाइप की परिस्थितियों में आ जाते हैं।फिल्म 24 सितंबर को रिलीज होगी।
    Watch the Trailer of “The Weekend” –

    No comments:

    Post a Comment