• September 02, 2016

    Priyanka Chopra को मिलेगा ‘एम्मी पुरस्कार’ पुरस्कार

    अपने शानदार अभिनय से बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी सफलता के झंडे गाड़ने मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस साल एकेडमी अवार्ड्स मंच पर अपने शानदार पर्दापण के बाद प्रियंका आगामी एम्मी पुरस्कार की प्रस्तोता बनने जा रही हैं।
    टेलीविजन एकेडमी ने इस साल के पुरस्कारों के प्रेजेंटरों के पहले समूह की घोषणा की है। इस सूची में ‘क्वांटिको’ स्टार के अलावा भारतीय मूल के अजीज अंसारी भी शामिल हैं। वैरायटी की खबर है कि एंथनी एंडरसन, क्रिस्टेन बेल, जेम्स कोर्डन, लैरी डेविड, ताराजी पी हेनसन, एंडी सैम्बर्ग और माइकल वीदरली भी समारोह में प्रस्तोता होंगे।

    No comments:

    Post a Comment