• September 16, 2016

    गणपति विसर्जन के दौरान Rishi-Randhir Kapoor ने मीडिया से की हाथापाई

    हाल ही में बीते गुरुवार को गणेश विसर्जन के दौरान जाने माने बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर और रणधीर कपूर ने टीवी पत्रकार से हाथापाई कर दी। मीडिया में आई खबर के मुताबिक जब कपूर खानदान के रणबीर कपूर, ऋषि कपूर और रणधीर कपूर अपने घर से निकले तो पत्रकारों ने उनकी फोटो लेनी शुरू कर दी और ज्यादा भीड में धक्का मुक्की होने पर आसपास खड़े मीडिया के लोगों से भिड़ गए।

    इसी दौरान रणधीर कपूर ने पास में खड़े एक व्यक्ति को थप्पड़ भी जड़ दिया। इस हादसे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें रणधीर और ऋषि सबको धक्का मार रहे हैं। यहां तक कि जब वो गाड़ी में बैठ रहे थे तब उन्होंने एक टीवी पत्रकार को जोरदार धक्का मारा।

    No comments:

    Post a Comment