• September 01, 2016

    Salman निभाएंगे अपना वादा, खिलाड़ियों को बाटेंगे धनराशि

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने आईओए से खिलाड़ियों का ब्यौरा माँगा है। सलमान ने रियो ओलंपिक में भाग लेने वाले हर खिलाड़ी को एक लाख, एक हजार रुपए देने का अपना वादा निभाते हुए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) से खिलाड़ियों का ब्यौरा मंगवाया है।
    रियो ओलंपिक में भारतीय दल के गुडविल एम्बेसडर रहे सलमान ने हर ओलंपियन को यह राशि देने का वादा किया था। और अब सलमान अपना ये वादा पूरा करने जा रहे है। आईओए महासचिव राजीव मेहता ने कहा, ‘सलमान ने मुझे सोमवार को पत्र भेजा है, जिसमे उन्होंने रियो के लिए गुडविल एम्बेस्डर बनाने के लिए धन्यवाद दिया है।

    उन्होंने ओलंपिक में भाग लेने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों का ब्यौरा भेजने को कहा है।  वह आईओएस के जरिये सभी खिलाड़ियों को चेक भेजेंगे। वह सुपरस्टार है लेकिन उन्होंने प्रोटोकॉल का अनुसरण किया। वह आईओए के जरिये अपना काम कर रहे है। हमें बहुत ख़ुशी है कि हमने उन्हें ब्रांड एम्बेसडर बनाया।’

    No comments:

    Post a Comment