• September 13, 2016

    Salman की गर्लफ्रेंड लूलिया वापस लौटी अपने देश

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर के साथ शादी की खबरों को लेकर चर्चाओ में रहते है। लेकिन अब आपको बता दें कि लूलिया सल्लू को छोड़ वापस रोमानिया लौट गयी है।
    खबर है कि नवंबर में लूलिया की वीजा अवधि खत्म हो रही थी, इसीलिए वह वीजा का नवीनीकरण कराने के लिए अपने देश गयी है।
    लूलिया पिछले काफी समय से भारत में ही थी और अक्सर उन्हें पार्टी इवेंट या किसी भी फंक्शन में सलमान के साथ ही देखा जाता था।  लूलिया सलमान की आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग के फर्स्ट शिड्यूल के दौरान भी सलमान के साथ ही थी।

    खबरों के अनुसार सलमान और लूलिया की शादी पक्की हो चुकी है। सुनने में आया था कि दोनों इस वर्ष के अंत तक शादी कर लेंगे।  वही सलमान भी लूलिया को भारत की रेजीडेंसी परमिट दिलाने की कोशिश में लगे है।

    No comments:

    Post a Comment