• September 03, 2016

    Sushant Singh की ये है आगामी 6 धमाकेदार फिल्में

    बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपनी आगामी फिल्म “एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी” की रिलीज के साथ तैयार है।  फिल्म का फैंस बड़ी बेसब्री से इन्तजार कर रहे है।  बता दें कि ये फिल्म इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म है और सुशांत फिल्म में लीड रोल में है।
    अब आपको बता दें कि इस फिल्म के बाद सुशांत 5 और नयी फिल्मो में नजर आने वाले है। जब उनसे उनकी आगामी फिल्मो के बारे में पुछा गया तो सुशांत ने कहा, पांच फिल्मे हैं, एक की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसका टाइटल है ‘राब्ता’
    एक फिल्म होगी होमी अदजानिया के साथ है। इसमें परिणीति चोपड़ा भी है। इसके बाद जैकलिन फर्नांडिस के साथ धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म है।’ ‘चंदा मामा दूर के’ नाम से एक स्पेस फिल्म भी है। वही एक एथलीट पर और एक बायोपिक फिल्म भी है।

    No comments:

    Post a Comment