• September 28, 2016

    Sushmita Sen के घर मिला डेंगू का लार्वा, मिला नोटिस

    बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन को नगर निकाय ने उप-नगर खार में उनके आवास में मच्छरों का लारवा पनपने की जगह पाए जाने के बाद नोटिस भेजा है। बता दें कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (एम.सी.जी.एम.) ने पूर्व मिस यूनिवर्स को नोटिस भेजा।
     एम.सी.जी.एम. के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “नगर निकाय ने मुंबई नगर निगम कानून की धारा 381-बी के तहत सुष्मिता सेन को नोटिस जारी किया है।  खार पश्चिम में उनके घर में डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के लिए जिम्मेदार एडीस एजिप्टी मच्छरों के लारवा पनपने की जगह मिलने के बाद यह कदम उठाया गया।”

    आपको बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले अभिनेता शाहिद कपूर के घर से भी डेंगू का लार्वा मिला था।

    No comments:

    Post a Comment