• September 07, 2016

    Swara Bhaskar को एक फैन ने इस अंदाज में किया प्रपोज

    जानी मानी अभिनेत्री स्वरा भास्कर को हाल ही में उनके एक फैन ने बेहद दिलचस्प अंदाज में शादी के लिए प्रपोज किया है। स्वरा के इस फैन ने अपनी संपत्ति को बताते हुए स्वरा से शादी करने की इच्छा जताई है।
    दरसअल, स्वरा ट्विटर पर मंगलवार को एक सवाल-जवाब सत्र के जरिये अपने फैंस से रूबरू हो रही थी। इसी दौरान ‘रेड्डी राज’ नाम के एक फैन ने उन्हें खुलेआम प्रपोज कर डाला। उसने स्वरा को प्रपोज करते हुए लिखा ‘क्या आप मुझसे शादी करेंगी, मेरे पास 5 एकड़ खेती की जमीन है, गार्डन वाला एक सुन्दर घर, स्कूटर और आपके लिए बहुत सारा प्यार है।
    स्वरा ने अपने इस फैन को जवाब देते हुए लिखा ‘मुझे बहुत खुशी हुई, मगर माफ कीजियेगा, मैं आपसे शादी नहीं कर सकती। मेरा बॉयफ्रेंड है और मैं उसके साथ बहुत खुश हूँ।


    No comments:

    Post a Comment