बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली नई फिल्म की घोषणा हो गई है। यशराज फिल्म ने ट्वीट कर उनकी आने वाली फिल्म की जानकारी दी है। सलमान की अगली फिल्म का नाम ‘टाइगर जिंदा है’ होगा। यह सलमान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एक था टाइगर’ का सीक्वल है।
इसमें सलमान की अभिनेत्री उनकी ‘एक्स गर्लफ्रेंड’ कटरीना कैफ हैं। फिल्म का डायरेक्शन अली अब्बास जफर करेंगे। सलमान की सुपरहिट फिल्म ‘सुल्तान’ का निर्देशन भी अली अब्बास जफर ने ही किया था।
यशराज बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ क्रिसमस 2017 पर 22 दिसम्बर को सिनेमाघरो में रिलीज होगी। फिल्म का पहला पोस्टर ट्वीट करते हुए यशराज फिल्म्स ने लिखा, ‘सलमान खान की आने वाली अगली फिल्म का नाम टाइगर जिंदा है जो क्रिसमस 2017 पर रिलीज होगी कटरीना इसमें सलमान की अभिनेत्री होंगी।’
Announcing @BeingSalmanKhan and #KatrinaKaif in#TigerZindaHai
Directed by @aliabbaszafar Releasing Christmas 2017



No comments:
Post a Comment