लंबे इंतजार के बाद अब बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म दंगल का ट्रेलर रिलीज हो गया हैं। जिसमें आमिर एक पहलवान के किरदार में नजर आएंगे और ट्रेलर में हरियाणवी बोलते नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि यह फिल्म हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगट की जिंदगी पर आधारित है, जिन्होंने काफी विरोध के बावजूद अपनी बेटियों को रेसलिंग के क्षेत्र में उतारा।
‘दंगल’ में आमिर को 55 वर्षीय व्यक्ति के किरदार में देखा जाएगा। आमिर ने कहा, “मैंने जब यह कहानी पढ़ी, तो यह मुझे काफी पसंद आई। इस कहानी से मैं रोया भी, हंसा भी और इसकी पटकथा काफी प्रेरक थी।”
उन्होंने कहा कि इस फिल्म में 55 साल के व्यक्ति के किरदार उनकी असल उम्र के काफी करीब था और इसलिए उनके भीतर थोड़ा सा डर भी था।
No comments:
Post a Comment